फरीदाबाद: सेक्टर 8 पुलिस चौकी की टीम ने हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
डीसीपी बल्लबगढ़ अनिल कुमार के दिशा निर्देश तथा एसीपी बल्लभगढ़ विनोद कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर 8 प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी से वारदात में प्रयोग चकोर कपड़े बरामद कर लिए गए हैं और आरोपी को पूछताछ के बाद आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है