रूड़की: आवास विकास कॉलोनी और प्रीत विहार में लड़ाई-झगड़ा करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास में लड़ाई झगड़ा करने वाले दीपक मित्तल और प्रीत विहार में पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने वाले पुनीत अरोड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।