उदयपुर: ग्राम खोंदला मोड़ बाजार के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा युवक घायल, जांच में जुटी उदयपुर पुलिस
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दशहरा देखने पलका जा रहे दो बाइक सवार खोंदला मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना शाम करीब 7:30 बजे खोंधला मोड़ बाजार के पास हुई। मृतक का नाम परसादी दास (29 वर्ष) ग्राम रिखी निवासी बताया जा रहा है।