बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव बभिया के रहने वाले कुंवर सिंह ने बताया कि उसके बहनोई अवधेश ने 15 साल पहले उन पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी, लेकिन वो बच गए जिसके बाद वो उसके डर से पंजाब चले गए इसी बीच बहनोई ने उनको मरा बताकर उनकी मां के नाम सारी जमीन करवाकर उसको बिकवा दिया, वहीं उनके अपहरण का भी प्रयास किया गया।