बदायूं: गांधी ग्राउंड में बिना परमिशन के आज नुमाइश खुल गई
Budaun, Budaun | Jun 10, 2026 बदायूं के गांधी ग्राउंड में इन दोनों बिना परमिशन के नुमाइश लगी हुई है। बताया जाता है कि नगर पालिका की मिलीभगत और आर्थिक समझौते के बाद बिना परमिशन के नुमाइश लगवा दी गई। जिसमें बाहर से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजा लिया है और नुमाइश में लाखों करोड़ों रुपए के झूले भी लग गए हैं। लेकिन प्रशासन से इसमें किसी प्रकार की कोई परमिशन नहीं हुई है।