जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने आदि हाट, एक जिला एक उत्पाद की स्टाल्स का अवलोकन किया और राजीविका महिलाओं को प्रोत्साहित किया।