ट्रैफिक पार्क अनूपपुर में जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह गौतम ने स्कूली बच्चों को सड़क संकेत, ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता सहित यातायात नियमों की जानकारी दी। मॉडल रोड के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा की समझ बचपन से जरूरी है।