भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने दो छात्रों के पिता और दो एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने नीट यूजी 2025 स्टेट लेवल काउंसिलिंग के मॉप-अप राउंड में कान की विकलांगता (पीएच) का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने की कोशिश की थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद चारों को जेल भेज दिया है।