गोगरी: भदलय घाट में डूबे किशोर का शव बोरना घाट से बरामद, शव देखने उमड़ी भीड़
Gogri, Khagaria | Apr 16, 2026 गोगरी प्रखंड के भदलय घाट में डूबे किशोर का शव बोरना घाट से गुरुवार की सुबह नौ बजे बरामद कर लिया गया है। शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान नालन्दा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत मेतमा निवासी टकला बंजारा के पुत्र मो फिरोज के रूप में हुई है। इधर गोगरी थाना पुलिस के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेजने के तैयारी में जुट गई है।