जौरा: जेल प्रहरी छाया पचोरी ने मरीजों के बीच मनाया जन्मदिवस
Joura, Morena | Jun 5, 2026 जेल प्रहरी छाया पचोरी ने मरीजों के बीच मनाया जन्मदिवस जौरा। उप जेल जौरा में पिछले चार वर्षों से जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ कुमारी छाया पचोरी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और मानवता के भाव के साथ मनाते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने सिविल अस्पताल जौरा पहुंचकर प्रसूति एवं सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों के बीच फल एवं मिष्ठान