बहराइच: आजाद इंटर कॉलेज सहित 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षाएं
बहराइच की आजाद इंटर कॉलेज सहित 11 परीक्षा केन्द्रो पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा रविवार को दो पालियों में राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा तथा सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को संपन्न कराया जा रहा है। जिसके लिए सभी केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।