माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ दुर्ग की पहाड़ी में भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप
माण्डलगढ़ दुर्ग की पहाड़ी में भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप माण्डलगढ़ में ऐतिहासिक दुर्ग और आबादी के बीच स्थित पहाड़ी जंगल में देर रात भीषण आग लग गई। आज शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूखी झाड़ियों और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास की बस्ती में दहशत का माहौल बन गया।