पूसा: मोरसंड बिरौली चौक पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने की वजह से जाम की समस्या से आमजन रहते हैं परेशान
पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड बिरौली चौक पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने की वजह से हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जाम से वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले लोग परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाती है तो जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।