पूसा: मुजौना गांव में गेट लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट पांच लोग जख्मी
वैनी थाना के मुजौना गांव में गेट लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि दोनों पक्षों के ज़ख्मियों का अपना अलग-अलग दलील है। एक पक्ष के लोगों ने गेट लगाने को लेकर मारपीट होने की बात बताया है। तो दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में लूटपाट करने का आरोप लगाया है।