राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरातों की चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी की घटना की जानकारी लगने पर पीड़ित गृहस्वामी ने आज रविवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर चोरी की घटना के खुलासे की गुहार लगाई है।