कान्हाचट्टी: अवैध खाद भंडारण पर छापा, 1200 बोरा जब्त, 3 गोदाम सील
: उपायुक्त के निर्देश पर राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत स्थित चिल्हिया गांव में एसडीएम जहूर आलम के नेतृत्व में छापेमारी हुई। बद्री केशरी के घर बने 3 गोदामों से कालाबाजारी के लिए रखे करीब 1200 बोरा डीएपी व यूरिया खाद बरामद कर सभी गोदाम सील किए गए। मुख्यालय डीएसपी सुनील सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी मनोज गोप व थाना प्रभारी भी टीम म