प्रखंड मुख्यालय गुरारू में सोमवार को डॉ युवा प्रगति संघ के संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ता सह चिकित्सक डॉ.अनुज कुमार के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत होता है।