सकरा: भरथीपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र और जल मीनार परिसर में लगाया ताला, गुस्साए लोगों ताला तोड़ा
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में एक व्यक्ति के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र और नलजल योजना से बनाई गई जलमीनार में ताला जड़ दिया। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों जगहों पर लगाए गए ताला को तोड़ दिया। ताला लगाने वाले व्यक्ति का आरोप है कि वे 6 साल से दिल्ली में रहते हैं।