सुसनेर: सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला से नर्सो द्वारा अभद्रता के मामले में BMO ने बैठाई जांच, 3 दिन में होगा खुलासा
20 जून को खटला गली निवासी फिजा खान ने BMO को शिकायत कर बताया था कि पुराना बस स्टैंड स्थित सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने उनकी गर्भवती भाभी व परिजनों के साथ अभद्रता की। अब मामले की निष्पक्षता के लिए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीबी पाटीदार ने सोमवार 7 बजे 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है, यह दल 3 दिन में रिपोर्ट सोपेगा।