ब्यौहारी: निपानिया में 2 से 8 अप्रैल तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ व भागवत कथा
पपौंध क्षेत्र के ग्राम निपानिया में 2 से 8 अप्रैल 2026 तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह महायज्ञ और शाम को भागवत कथा होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम 5 बजे तैयारी का लोग जायजा लेते हुए दिखे।