भरतपुर: भरतपुर के हंतरा पीएचसी के हालात खराब, हॉस्पिटल के चारों तरफ भरा बारिश का पानी #jamsamasya
भरतपुर जिले के हंतरा गांव की पीएचसी के हालात मानसून सीजन में बहुत खराब हैं। हॉस्पिटल के चारों तरफ बारिश का पानी भरा है, छत से वार्डों मे पानी टपक रहा है। जिससे मरीजों को हॉस्पिटल जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई मरीज चारों तरफ पानी भरा होने पर रास्ते से लौट जाते हैं।