भरतपुर: भरतपुर जिले में न्यायिक कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश शुरू किया
भरतपुर और डीग जिले के न्यायालयों में कार्यरत सभी कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के द्वारा कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन के लिए राज्य सरकार को 2023 में अनुमोदन पत्र जारी कर दिया था लेकिन, राजस्थान सरकार न्यायिक कर्मचारियों पुनर्गठन के लिए आज तक आदेश जारी नहीं किए हैं।