बिसौली: फिरोजपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर की नींद आने से यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 यात्री हुए मामूली घायल
Bisauli, Budaun | May 10, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को 9 बजे करीब उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी और उसमें दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।