नया बाजार हसनपुर मोहल्ला में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से शनिवार की पूर्वाह्न 8:45 बजे 24 घंटे के अखंड रामाधुनी की विधिवत शुरुआत की गई।विद्वान पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से पूजन कर रामाधुनी का शुभारंभ कराया।