गिर्वा: उदयपुर नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर शुरू हुई कार्यवाही, मंगलवार को हाथीपोल क्षेत्र में हटाए गए पक्के निर्माण
Girwa, Udaipur | Apr 2, 2024 उदयपुर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने मंगलवार को एक बार फिर पीले पंजे से कार्यवाही शुरू की। इस कार्यवाही के दौरान दस्ता हाथीपोल चौराहे पर पहुंचा ओर अवैध रूप से बनी दुकानों पर बुलडोजर चलाते हुए उन्हे ध्वस्त किया। हांलाकि कार्यवाही के दौरान कुछ व्यापारियों का हाई वोल्टज ड्रामा भी देखने को मिला।