मवाना: बुधवार राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर भाकियू के चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थाने से निकाला
Mawana, Meerut | Dec 4, 2024 बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर मवाना थाने पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। 5:00 के बाद पुलिस ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को थाने से बाहर निकाल दिया। इस दौरान जमकर नोंक-झोंक हुई । गुस्से में कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरना देने के लिए बैठ गए।