मवाना: मंगलवार को मवाना के अमरगढ़ वीर नगर में एनजीटी के आदेश पर हुई बुलडोजर कार्रवाई से बंगाली समाज के लोग नाराज
Mawana, Meerut | Dec 4, 2024 मंगलवार को एनजीटी के आदेश पर प्रशासन की टीम ने अमरगढ़ वीरनगर में बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए तीन झोपड़ी हटा दिए थे। जिसको लेकर बंगाली समाज के लोगों में भारी नाराजगी है। इसी मामले में बुधवार को बंगाली समाज के लोगों के साथ तहसील में एसडीएम ने 1 घंटे बैठक की जो विफल रही। बंगाली समाज के लोग अपनी जिद्द पर अड़े रहे। एसडीएम ने गुरुवार को बैठक दोबारा बुलाई है।