मैहर: KJS सीमेंट फैक्ट्री स्थित इच्छापूर्ति मंदिर परिसर में चला साइबर जागरूकता अभियान
मैहर। थाना कोतवाली मैहर एवं साइबर सेल द्वारा KJS सीमेंट फैक्ट्री स्थित इच्छापूर्ति मंदिर परिसर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों के सम्बंध मे मौजूद जन को अवगत कराया गया।