थाना कम्पिल क्षेत्र में 5 माह पूर्व छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म आरोपी शिबू, सलमान और अनस के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। एसडीएम अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को ध्वस्त कर दिया कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।