मानिकपुर थाना क्षेत्र के बिथरा मोड़ के निकट शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद सड़क दुर्घटना में नदौरा गांव के प्रीतम कुमार उर्फ लादेन जख्मी हो गए। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लाया गया जहां से विशेष चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सा के क्रम में युवक ने दम तोड़ दिया। शनिवार को दोपहर 12:00 बजे शव परिजनों को सौप दिया गया