प्रतापगढ़ की जिला क्रिकेट एसोशिएशन के सचिव ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि प्रतापगढ़ के उभरते तेज गेंदबाज नीलेश टांक रणजी अंडर -23 वनडे में राजस्थान के सबसे चमकते सितारे के रूप में सामने आए हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ अहमदाबाद में 10 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट और टीम को तीन विकेट की अहम जीत दिलाई। यह जीत राजस्थान को अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचाने वाली साबित हुई।