लोहरदगा: लोहरदगा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा आवेदन
लोहरदगा नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग को लेकर शनिवार शाम करीब 4 बजेलोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद को आवेदन सौंपा। कर्मचारियों ने आवेदन में अपनी दयनीय स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले एक या दो महीने का वेतन आपके निर्देश पर भुगतान किया गया था।