लोहरदगा: मैना बगीचा व बस स्टैंड पर मॉक ड्रिल आयोजित, अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव की जानकारी दी
आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे लोहरदगा अग्निशमन विभाग ने शनिवार को लोहरदगा मैना बगीचा और बस स्टैंड के पास मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व अग्निशमन विभाग प्रभारी मोहम्मद शौकत अली ने किया। मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई जानकारी का बारीकी से अवलोकन किया।