गैरतगंज: दोपहर 2-3 बजे तहसील क्षेत्र में तापमान 45 डिग्री पहुंचा, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित
गैरतगंज तहसील क्षेत्र में सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच तापमान लगातार बढ़ता रहा और दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह दिन का सबसे गर्म समय रहा, जब सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। सड़कों पर सिर्फ वही लोग नजर आए जिनको आवश्यक कार्य