गढ़वा: ‘कॉफी विद एसडीएम’ में मुहर्रम कमेटियों को आमंत्रण, पर्व की तैयारियों पर होगा संवाद
Garhwa, Garhwa | Jun 16, 2026 गढ़वा में एसडीएम संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत इस सप्ताह विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम बुधवार, 17 जून को सुबह 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित होगा। बैठक में मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन, जुलूस, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।