भनोली: दिल्ली से जागेश्वर पहुंचे तीन साल से फरार मफरूर को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
Bhanoli, Almora | Sep 22, 2025 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा से मफरूर अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम चमवाखासा दन्या वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था। दन्या पुलिस की तत्परता व सतर्कता से सोमवार को दिल्ली से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक जागेश्वर में वृद्धा पेंशन निकालने आए मसरूर को दोपहर करीब 03 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है।