Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मुरैना नगर: गोपालपुरा में कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवती की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Morena Nagar, Morena | Sep 15, 2025
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा में कूलर को साफ करते समय अचानक युवती को करंट लग गया और उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ,जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मृत युवती के शव को ले जाकर आज सोमवार को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है ,जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

MORE NEWS

एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी, बानमौर टीआई दीपेंद्र यादव ने जारी की एडवाइजरी

एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी, बानमौर टीआई दीपेंद्र यादव ने जारी की एडवाइजरी

Morena Nagar, Morena | Jun 24, 2026

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए ‘सेफ क्लिक 2026’ अभियान शुरू, एसडीओपी उमेश मिश्रा ने की जागरूक रहने की अपील

साइबर अपराधों पर लगाम के लिए ‘सेफ क्लिक 2026’ अभियान शुरू, एसडीओपी उमेश मिश्रा ने की जागरूक रहने की अपील

Morena Nagar, Morena | Jun 24, 2026

World Health Organization (WHO) के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

सघन नियमित टीकाकरण, वीपीडी सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में बुधवार को डब्ल्यूएचओ के सहयोग से जिला स्तरीय सघन नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान समीक्षा, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जून-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  
 कार्यशाला में विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन ने सभी विकासखंडों को नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान एवं हेड काउंट सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों एवं वार्डों में आशा कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हैं, वहां महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। डॉ. धवन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा ब्लॉक स्तर पर जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठकों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वीपीडी सर्विलांस, एएफपी (एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस), खसरा (मीजल्स) सहित अन्य रोगों की निगरानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
 कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला स्वास्थय अधिकारी डॉ. एस.के. कारखुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल, डब्ल्यूएचओ के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री एस.पी. श्रीवास्तव, एपीएम श्री अशोक भगोरिया सहित सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम, डीसीएम, एमएंडई, डीक्यूएम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर, इम्यूनाइजेशन फील्ड मॉनिटर तथा स्वास्थय विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

World Health Organization (WHO) के सहयोग से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित सघन नियमित टीकाकरण, वीपीडी सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की हुई समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में बुधवार को डब्ल्यूएचओ के सहयोग से जिला स्तरीय सघन नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान समीक्षा, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) सर्विलांस एवं राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जून-2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन ने सभी विकासखंडों को नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान एवं हेड काउंट सर्वे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामों एवं वार्डों में आशा कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हैं, वहां महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाए। डॉ. धवन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा ब्लॉक स्तर पर जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की बैठकों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने वीपीडी सर्विलांस, एएफपी (एक्यूट फ्लैसिड पैरालिसिस), खसरा (मीजल्स) सहित अन्य रोगों की निगरानी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पदमेश उपाध्याय, जिला स्वास्थय अधिकारी डॉ. एस.के. कारखुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय गोयल, डब्ल्यूएचओ के आरआरटी अधिकारी डॉ. वरुण धवन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री एस.पी. श्रीवास्तव, एपीएम श्री अशोक भगोरिया सहित सभी विकासखंडों के बीएमओ, बीपीएम, डीसीएम, एमएंडई, डीक्यूएम, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर, इम्यूनाइजेशन फील्ड मॉनिटर तथा स्वास्थय विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ) के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

Morena, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा पल्स पोलियो अभियान हेतु एनसीसी कैडेट्स को दिया गया प्रशिक्षण

पल्स पोलियो अभियान में एनसीसी कैडेट्स निभाएंगे अहम भूमिका

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जौरा के सभाकक्ष में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को पल्स पोलियो अभियान के दौरान उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थय अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कैडेट्स को वैक्सीन सुरक्षा, कोल्ड चेन प्रबंधन, बूथ संचालन तथा बच्चों के पंजीयन एवं रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।  
 इस अवसर पर आरएमओ डॉ. आर.बी. शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कैडेट्स से अभियान में पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
 प्रशिक्षण के दौरान आईसीटीसी काउंसलर श्री संदीप सेंगर ने अभियान के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव तथा कोल्ड चेन प्रबंधन के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं एमपीएस वीरेश अवस्थी ने वैक्सीन वायल मॉनिटर (वीवीएम) के माध्यम से वैक्सीन की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई। कैडेट्स को पोलियो बूथों पर आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सही रिकॉर्ड रखने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। साथ ही अभियान के दौरान बच्चों को जीवनरक्षक “दो बूंद जिंदगी की” पिलाने के कार्य में सक्रिय सहयोग हेतु कैडेट्स की सहमति प्राप्त की गई।
 प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. आर.बी. शर्मा, बीसीएम श्रीमती मधु सेमिल, बीईई भूपेंद्र सिंह धाकड़, एमपीएस वीरेश अवस्थी, आईसीटीसी काउंसलर संदीप सेंगर, एसटीएलएस रणवीर गोयल, केदारनाथ शाक्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#morena2026 #Morena #JansamparkMP

सिविल हॉस्पिटल जौरा द्वारा पल्स पोलियो अभियान हेतु एनसीसी कैडेट्स को दिया गया प्रशिक्षण पल्स पोलियो अभियान में एनसीसी कैडेट्स निभाएंगे अहम भूमिका राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. पद्मेश उपाध्याय के निर्देशन तथा मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, सिविल हॉस्पिटल जौरा डॉ. अनुभा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में सिविल हॉस्पिटल जौरा के सभाकक्ष में एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स को पल्स पोलियो अभियान के दौरान उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थय अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कैडेट्स को वैक्सीन सुरक्षा, कोल्ड चेन प्रबंधन, बूथ संचालन तथा बच्चों के पंजीयन एवं रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. आर.बी. शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कैडेट्स से अभियान में पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान आईसीटीसी काउंसलर श्री संदीप सेंगर ने अभियान के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देते हुए वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव तथा कोल्ड चेन प्रबंधन के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं एमपीएस वीरेश अवस्थी ने वैक्सीन वायल मॉनिटर (वीवीएम) के माध्यम से वैक्सीन की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की पहचान करने की प्रक्रिया समझाई। कैडेट्स को पोलियो बूथों पर आने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सही रिकॉर्ड रखने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। साथ ही अभियान के दौरान बच्चों को जीवनरक्षक “दो बूंद जिंदगी की” पिलाने के कार्य में सक्रिय सहयोग हेतु कैडेट्स की सहमति प्राप्त की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरएमओ डॉ. आर.बी. शर्मा, बीसीएम श्रीमती मधु सेमिल, बीईई भूपेंद्र सिंह धाकड़, एमपीएस वीरेश अवस्थी, आईसीटीसी काउंसलर संदीप सेंगर, एसटीएलएस रणवीर गोयल, केदारनाथ शाक्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - #morena2026 #Morena #JansamparkMP

Morena, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने शनि मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल ने बुधवार को मुरैना स्थित शनि मंदिर पहुंचकर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और विकास की प्रार्थना की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से किया संवाद

शनि मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना होने से पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सर्किट हाउस, मुरैना में कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। चर्चा के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए। राज्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं प्रभावी पहल का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती भावना जालौन, श्री दिलीप पिप्पल, नगर निगम मुरैना के उपायुक्त श्री डोडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 #MadhyaPradesh #Morena #JansamparkMP

राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने शनि मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की मध्यप्रदेश शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल ने बुधवार को मुरैना स्थित शनि मंदिर पहुंचकर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और विकास की प्रार्थना की। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से किया संवाद शनि मंदिर में दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना होने से पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सर्किट हाउस, मुरैना में कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। चर्चा के दौरान शहर के सौंदर्यीकरण, आधारभूत विकास कार्यों तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए। राज्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं प्रभावी पहल का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती भावना जालौन, श्री दिलीप पिप्पल, नगर निगम मुरैना के उपायुक्त श्री डोडिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #MadhyaPradesh #Morena #JansamparkMP

Morena, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

मुरैना नगर: गोपालपुरा में कूलर साफ करते समय करंट लगने से युवती की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - Morena Nagar News