अमरिया तहसील क्षेत्र में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार देर रात करीब 4 बजे कैंचू टांडा में विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। चंद्र ग्रहण के कारण रंग खेलने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही ।