खगड़िया: अगुवानी गांव में मचान से गिरने पर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी गांव में मंगलवार अहले सुबह एक बुजुर्ग मचान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान अगुवानी निवासी बाको साह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग सोए हुए थे, तभी अचानक मचान से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चि