बागपत: किसान मजदूर संगठन ने किशोरी की बरामदगी को लेकर हिसावदा में बैठक कर दिया अपना समर्थन
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2025 गुरुवार को करीब चार बजे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने बताया कि खिंदौड़ा गांव से गत 30 मई को एक किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने किशोरी की बरामदगी में ढीला रवैया अपनाया है। कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ है।