बागपत: शहर कोतवाली क्षेत्र की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
Baghpat, Bagpat | Jul 24, 2025 जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने दुष्कर्म के आरोपी जहीर की जमानत याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। बृहस्पतिवार को करीब दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार उस पर छात्रा को आगरा में ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने का आरोप है। बागपत कोतवाली में एक महिला ने 21 जून 2025 को एक मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी बेटी पास के गांव में अपनी मौसी के यहां गई थी।