संभल: SP कृष्णा कुमार बिश्नोई ने बहजोई जनपद संभल की रिजर्व पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
एसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बहजोई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसपी द्वारा पुलिस लाइन में गार्ड की सलामी लेकर गार्ड का निरीक्षण किया। सलामी लेने के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार का भी किया गया। आरक्षी बैरक व लाइन लाइन परिसर की साफ सफाई व उचित रख रखाव की व्यवस्था को भी देखा गया।