कनवास थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते कार्रवाई करते हुए तीन जनों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धनराज, कालू तथा पवन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों के विरुद्ध क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कार्रवाई की गई है।