कुडू: कुडू स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण कर उपायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं, बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता पर दिया बल।
Kuru, Lohardaga | Jun 11, 2026 लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार अपराह्न लगभग 3 बजे कुडू स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण कर वहां की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैफे में आने वाले ग्राहकों की संख्या, किचन की स्थिति, साफ-सफाई, बर्तनों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।