दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले आम चौपरा में आज शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात कारणों के चलते गीता नाम की महिला द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार हम मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों की मौजूदगी में शव ग्रह में रखवाया दिया हैं।