भीलवाड़ा: रघुनाथपुरा की ढाणी में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय जहरीली गैस से महिला की हुई मौत
आसींद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा की ढाणी में कपास की फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त कीटनाशक दवा की जहरीली गैस से महिला की हालत बिगड़ गई।महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।