नगरदा पुलिस ने घोघरा गांव से पटाखा की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रघुनाथ खूंटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी रघुनाथ खूंटे के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हजार 9 सौ 65 रुपये का पटाखा को जब्त किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि घोघरा गांव का रघुनाथ खूंटे पटाखा की अवैध बिक्री कर रहा है।