घाटमपुर: साढ़ के दरगाही लाल में मिला डूबे हुए बच्चे का शव,नहर में नहाते वक्त डूबा था बच्चा
कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाना क्षेत्र के दरगाही लाल में डूबे हुए एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची साढ़ थाने की पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तो वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।