लखीमपुर: रवही पेट्रोल पंप के पास पुलिया से टकराकर पलटा ट्रक, बंगाल से पानीपत जा रहा था मालवाहक, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की रामापुर चौकी के अंतर्गत रवही पेट्रोल पंप के पास बीती मध्य रात्रि एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के समय ट्रक पश्चिम बंगाल से हरियाणा के पानीपत जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।