नावां: सरकारी कंपनी में मिला प्रतिबंधित खेजड़ी की गीली लकड़ियों का स्टॉक, नावाँ तहसीलदार ने मारा छापा, नोटिस जारी किया
तहसील प्रशासन ने सांभर साल्ट रिफाइनरी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 160 क्विंटल गीली खेजड़ी की लड़कियों को जप्त किया है। तहसीलदार रामेश्वर लाल गढ़वाल के नेतृत्व में रिफाइनरी का निरीक्षण किया गया। प्रशासन द्वारा दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नहीं किए गए जिस पर जप्त किया गया। प्रकरण को लेकर नोटिस भी जारी किए गए हैं।